रोहतास में पिछले 24 घंटे में चार लोगों की संदिग्ध हालात में मौ’त हो गई। मृ’तकों में तीन सगे भाई शामिल हैं। मामला कोचस नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 का है। मौ’त का कारण फूड प्वाइजनिंग से लेकर ज’हरीली शराब बताई जा रही है। वहीं ग’लत दवा खाने की भी बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामले को गं’भीरता से लेते हुए दो श’वों को कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम कराया है। जबकि दो श’वों का अंतिम सं’स्कार परिजन पहले ही कर चुके थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड नंबर-13 के स्व अंजित चौहान के बेटे बबुआन चौहान (66) की तबीयत शनिवार को खराब हुई। रविवार सुबह उसकी मौ’त हो गई। जबकि उसी मुहल्ले में सरयू चौहान के बेटे बिरेंद चौहान की मौ’त भी रविवार को हो गई।
परिवार ने इन दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। दशरथ चौहान (50) की मौ’त देर रात हो गई। जबकि तीसरे भाई राजाराम चौहान (60) को इलाज के लिए परिजन बनारस ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौ’त हो गई।
एक ही परिवार के तीन भाइयों की मौत की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई। सोमवार को पुलिस ने दशरथ चौहान एवं राजाराम चौहान के श’वों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। कोचस थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों श’वों का पो’स्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
इधर परिजन कुछ भी कहने से परहेज कर रह रहे हैं। कोई खाने में गड़बड़ी की बात कह रहा है, तो कोई दबी जबान से शराब की भी बात कह रहा है। वहीं कुछ लोग होम्योपैथ की कोई दवा पीने की बात भी कह रहे हैं। मृ’तकों के परिवार में एक साथ तीन भाई की मौ’त से को’हराम म’च गया है।

