समस्तीपुर में शान से फहराया तिरंगा:हर घर पर दिखा तिरंगा, लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सामने ली सेल्फी

समस्तीपुर जिला में आजादी की 75वीं वर्षगांठ को लेकर मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव का खासा उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यालय सहित दलसिंहसराय, रोसड़ा व पटोरी अनुमंडल में लगभग करीब हर घर व दुकान पर शान से तिरंगा झंडा लगाया गया है।

स्वतंत्रता दिवस पर लोगों के बीच खासा उत्साह देखा गया।वहीं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसको लेकर लोग अपने-अपने घर व दुकान पर तिरंगा झंडा लगाते हुए सेल्फी लेकर सर्टिफिकेट पाने में लगे हुए है।

वहीं लोग घर व दुकान पर लगाए गए तिरंगा के साथ सेल्फी लेते हुए फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं।

बताते चलें कि अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा झंडा लगाने के लिए 13 से 15 अगस्त निर्धारित किया गया था। अभियान की जागरूकता को लेकर जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में दीवार लेखन अभियान भी चलाई गई थी।

तिरंगा झंडा के लिए लोग विभिन्न दुकान व खादी भंडार से जाकर तिरंगा झंडा की खरीदारी इस तरह से कर रहे थे, जैसे दीवाली व छठ में समानों की खरीदारी किया करते थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.