बिहार का तापमान आज रहेगा कम:कई ज़िलों में छाए रहेंगे बादल, हल्की हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार

बिहार में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए पूर्वानुमान लगाया है। आज बिहार में बारिश के होने की संभावना बहुत कम है। इस दौरान हल्की आंधी चलने की उम्मीद है। बिहार के कई ज़िलों में आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

bihar weather latest updates today news imd forecast wind will blow in  districts of north bihar possibility of light to heavy rain clouds  temperature - Bihar Weather: उत्तर बिहार के जिलों में

मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के 19 ज़िलों में आंशिक बादल के साथ साथ हल्की आधी और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इन ज़िलों में पटना, भोजपुर, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, खगड़िया, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सिवान, गोपालगंज, शिवह, सीतामढी और पूर्वी चंपारण के कुछ भाग इसमें शमिल हैं।

बिहार के बाकि ज़िलों में मौसम सामान्य रहेगा हवा की औसतम 11 से 20 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है। वही तापमान 29 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। बीच बीच में हल्की से ज्यादा हवा चलने की भी उम्मीद है।

वहीं आज राजधानी पटना की बात करें तो आज पटना में सुबह का तापमान 27 से 34 डिग्री रहेगा। हवा 11 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। आंशिक रुप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर मे तापमान 34 से 36 डिग्री रहेगा। हवा 11 से 18 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। वहीं शाम के समय तापमान 32 से 34 डिग्री रहेगा। 11 से 18 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। आंशिक रुप से बादल भी छाए रहेंगे।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading