मोतिहारी में सि’लेंडर ब्ला’स्ट:घर में लगी आग से एक की मौ’त, तीन लोगों के पैर क’टे

मोतिहारी में घर में आग लगने से रसोई गैस विस्फोट कर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों के पैर कट गए। वहीं, घटना में 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामला रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव की है।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।मृतक की पहचान मनोज साह (45) के रूप में की गई। दरअसल, चंपापुर निवासी रामाश्रय साह के घर में सोमवार की देर रात आग लग गई। इसकी सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घर के अंदर रसोई गैस था, जिसमें आग लग गई और वो धमाके के साथ फट पड़ा। इसकी चपेट में आसपास मौजूद 13 लोग आ गए। इनमें से तीन लोगों के पैर कट गए। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति लोगों में नाराजगी दिखी।

क्या कहते हैं आपदा अधिकारी
आपदा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की जानकरी मिली है। एक व्यक्ति की मौत हुई हैं। अन्य घायल हैं। सीओ को घटनास्थान पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जो भी नियम संगत मुआवजा होगा, दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading