पटना में 5 साल के बच्चे को अ’श्लील वीडियो का वि’रोध करने पर टीचर ने ग’रम सरिया से दा’ग दिया। बिना ग’लती के उसे बे’होश होने तक बेल्ट से पी’टा गया। आस पास के लोगों के बीच बचाव से मासूम की जा’न ब’चाई गई। घ’टना के बाद टीचर जे’ल में है। यह एक बा’नगी है। दो साल कोरोना संक्रमण के बाद स्कूलों में ऐसी 143 छो’टी-बड़ी शि’कायतें आई हैं। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने तो दो लाख से अधिक स्कूलों को अ’लर्ट किया है।

जहानाबाद के घोसी गांव के रहने वाले टीचर अमरकांत ने पटना के धनरुआ में एक छात्र को पीटकर अधमरा कर दिया। छात्र दिलखुश धनरुआ के बीर ओइयरा में जय पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करता था। छात्र की छोटी सी गलती पर 19 जुलाई को टीचर अमरकांत ने उसे अपराधियों की तरह पीटा। इस घटना में छात्र की हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना के बाद फरार टीचर को पुलिस ने पकड़ा तो वजह मानसिक बीमारी बताई गई।
सीतामढ़ी के डूमार थाना के रामपट्टी प्राइमरी स्कूल के टीचर मुकेश कुमार 24 जुलाई को क्लास में ही एक 7 साल की मासूम को अश्लील वीडियो दिखा रहा था। मासूम ने जब घर वालों से इसकी शिकायत की तो वह धमकी दे रहा था। धमकी की बात पता चलते ही आक्रोशित लोगों ने टीचर की जमकर पिटाई कर दी। मामला थाना पर पहुंचा तो टीचर मानसिक रुप से बीमार बताया गया।
कोरोना के बाद जब स्कूल खुला तो बच्चों में आलस बढ़ गया था। ऐसे ही एक 10 साल के बच्चे को आलस के कारण जमकर पीटा गया। टीचर ने पहले डंडे से पीटा और जअ डंडा टूट गया तो लात घूसों से पीट पीटकर छात्र को अधमरा कर दिया। टीचर ने एक अन्य छात्र से इस घटना का वीडियो बनवाया और क्लास में डराया कि शरारत करने वालों के साथ ऐसा ही किया जाएगा। इस घटना से छात्र काफी सहम गए, हालांकि बाद में वीडियो वायरल हो गया और टीचर की ही स्कूल से छुट्टी कर दी गई।
गया में जीडी गोयनका स्कूल के क्लास 8 के छात्र कृष्ण प्रकाश की 16 फरवरी को स्कूल बस में मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद बिहार की जांच रिपोर्ट ने सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। छात्र की मौत का कारण सिर में लगी चोट बताई गई। बिसरा की जांच रिपोर्ट के बाद भी इस घटना में सस्पेंस बनाकर रखा जा रहा है। अब पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। बिहार के स्कूलों में बच्चों के पिटाई के मामले तेजी से बढ़े हैं। कोरोना काल के बाद स्कूल खुलते ही टीचरों का नेचर पूरी तरह से बदल गया है। किसी टीचर को अश्लील वीडियो की लत लग गई तो कोई छोटी छोटी बात पर बच्चों की पिटाई कर रहा है।
