सीमेंट-छड़ की दुकान में 15 दिनों में 2 बार चो’री:एक लाख नकद और कागजात ले गए

गाया : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुधा टॉकिज के निकट सीमेंट छड़ की थोक दुकान सोनम इंटरप्राइजेज में 15 दिनों के अंदर चोरों ने दो बार फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर इस बार 15 अगस्त को एस्बेस्टस की छत को तोड़ कर दुकान में घुसा और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। दस दिन पहले चोरों ने शटर को काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

अचरज की बात है कि इस रोड पर दिन-रात हैवी ट्रैफिक की आवाजाही जारी रहती है। बावजूद इसके चोरी की घटना इस सड़क पर तेजी से बढ़ रही है। हर महीने दो से तीन चोरी की वारदात इस सड़क के किनारे की दुकानों में हो रही है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज जिले के वरीय अधिकारियों को भेजा है। वहीं दूसरी ओर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने संबंधित घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही है।

सोनम इंटरप्राइजेज के मालिक देवेंद्र सिंह ने बताया कि दस दिन पहले हुई चोरी की घटना का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। अब दूसरी बार भी चोरी की घटना दुकान में हो गई। इस बार चोर एक लाख रुपये नकद सहित महत्वपूर्ण कागज भी चुरा ले गए हैं। इससे आसपास के दुकानदारों के बीच भय का माहौल बना है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिख रहा है। वह दुकान में अकेला ही चोरी करते हुए दिख रहा है। संबंधित मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading