वैशाली में भाई बना ह’त्यारा:डेढ़ कट्ठा जमीन के विवाद में पी’ट-पी’टकर मा’र डा’ला

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसा वीरन गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई को जमीन के विवाद में मारपीट कर,गर्दन दबाकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसा बिरन गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी स्व.योगेंद्र सिंह का बेटा 40 वर्षीय उदय कुमार सिंह का घर मे शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

डेढ़ कट्ठा जमीन के विवाद में पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार |  One and a half katthas were beaten to death in a land dispute, the police  arrested - Dainik

परिजनों के मुताबिक मृतक उदय कुमार सिंह दो भाई है। बृद्ध मां है जो पारालाइसिस से ग्रसित है। घर भर डेढ़ कट्ठा जमीन बचा हुआ है। परिजन,ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी बड़ा भाई संतोष सिंह ने जमीन को लेकर छोटा भाई उदय कुमार सिंह को मारपीट कर हत्या कर दिया। परिवार में बृद्ध मां और दो भाई था जिसमें छोटा भाई का बड़ा भाई संतोष सिंह ने जमीन को लेकर हत्या कर दिया। मृतक का कोई संतान नही है।

मृतक का मामा के मुताबिक मुखांग्नि हम ही देंगे।बताया जाता हैं कि पूर्व में भी मारपीट किया करता था। मृतक के शव का दाह संस्कार करने के लिए मामा विजय किशोर सिंह अपने ग्रामीणों के सहयोग से कोनहारा घाट ले गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई हैं। परिजनों के मुताबिक आरोपी बड़ा भाई संतोष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading