लहरिया लुटा ए राजा…पर स्कूल में टीचर-छात्रों के ठुमके : नवादा में 15 अगस्त पर झंडा फहराने बाद बजे अ’श्लील गाने; जमकर हुआ डांस

नवादा। स्वतंत्रता दिवस पर नवादा के एक सरकारी स्कूल में टीचर और छात्रों के ठुमके लगाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो 15 अगस्त का है। यहां झंडा फहराने के बाद भोजपुरी के अ’श्लील गाने बजाए गए। लहरिया लूटा ए राजा गाने पर स्कूल की टीचर्स और स्टूडेंट्स ने ज’मकर डांस किया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। मामला जिले के मेसकौर प्रखंड के मध्य विद्यालय बैजनाथपुर का है।

स्कूल में 'लूटा हो राजा' गाने पर शिक्षिका और रसोइया ने खूब डांस किया।वायरल वीडियो को लेकर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि 11:30 बजे के पास जब पूरा कार्यक्रम खत्म हो गया, तो अचानक गांव के एक डीजे वाले द्वारा भोजपुरी गाना बजा दिया गया। जिसके कारण वहां पर खड़े बच्चे और स्कूल की शिक्षिका और रसोइया डांस करने लगे।

जैसे ही हमने गाना की आवाज सुनी मैं तुरंत दौड़कर बाहर आया और गाना को बंद करने का आदेश दिया। लेकिन तब तक किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

प्रधानाध्यापक ने माना कि स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूल में इस तरह का गाना बजना बहुत ही गलत बात है। डांस करने वाली महिला शिक्षिका सविता कुमारी और रसोइया चिंता देवी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.