Bihar News: नवादा में तीन सहेलियों की ज’हर खाने से मौ’त, सामूहिक आ’त्महत्या की आ’शंका

बिहार के नवादा जिले के एक गांव में जहर खाने से तीन सहेलियों की मौत हो गई। इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। घटना 13 अगस्त को हुई लेकिन परिजन ने मामले को दबा दिया और तीनों का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मंगलवार देर रात मौके पर पहुंची और परिजन से पूछताछ की। मृतक लड़कियों के परिवार वालों ने मौत की बात स्वीकार की है।

Bihar News: नवादा में तीन सहेलियों की जहर खाने से मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

जानकारी के मुताबिक यह मामला नगर थाना इलाके के महुली गांव का है।  13 अगस्त की रात को एक ही टोले में रहने वाली तीन सहेलियों की जहर खाने से मौत हो गई थी। इसे सामूहिक खुदकुशी का मामला बताया जा रहा है। हालांकि परिजन ने अगले दिन ही तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई।

16 अगस्त को पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो एक टीम गांव में पहुंची। पूछताछ में परिजन ने तीनों की मौत की बात कबूली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।एक समाचार वेबसाइट के मुताबिक तीनों मृतकों की उम्र 13 से 18 साल के बीच थी। इनमें से एक शादीशुदा थी। तीनों एक साथ सिलाई सीखने जाती थीं। 13 अगस्त की रात को घर लौटने के बाद उन्होंने जहर खा लिया था।

क्यों की सामूहिक आत्महत्या?

इस घटना से पूरे गांव के लोग हैरान हैं। परिजन भी कुछ बोलने से इनकार कर रहे हैं। अगर ये सामूहिक आत्महत्या है तो इसके पीछे की वजह क्या थी? इस बारे में परिजन को कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading