बिहार:ड्राइवर को आई झपकी तो पुल की रेलिंग से जा टकराई कांवरियों से भरी बस, 27 घा’यल, 8 की हा’लत

पूर्णिया : डगरुआ थाना के कजरा पुल के पास आज एक बस पुल की रेलिंग से टकरा गई. इस हादसे में 25 कांवरिए घायल हो गए. इनमें 8 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. इन्हें इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. बस देवघर से किशनगंज जा रही थी.

पूर्णिया में बस दुर्घटना, 27 लोग जख्मी.

घटना के बारे में घायल कांवरिया घनश्याम पंडित ने बताया कि सभी कांवड़िया देवघर से पूजा कर बस से किशनगंज के छतरगाछ जा रहे थे. अचानक सुबह करीब 6 बजे डगरुआ के कजरा पुल के पास ड्राइवर को झपकी आ गई; जिस कारण बस पुल की रेलिंग पर चढ़ गई. इस हादसे में कई लोगों के सिर फट गए हैं.

सूचना मिलते ही डगरुआ  थाना प्रभारी रामचंद्र मंडल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को डगरुआ पीएचसी में भर्ती कराया गया. वहीं प्रत्यक्षदर्शी शिक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि उनके सामने यह घटना घटी है. जैसे ही उसने देखा कि बस दुर्घटना का शिकार हो गई है; उन्होंने घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए ऑटो  से अस्पताल भिजवाया.

डगरुआ  पीएससी के चिकित्सक फिरोज अख्तर ने बताया कि इस बस हादसे के शिकार करीब 27 घायल पीएससी में पहुंचे हैं. इनमें 8 लोगों की स्थिति गंभीर है इसलिए उन्हें पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. अन्य लोगों की हालत स्थिर है. उनका इलाज किया जा रहा है.  दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading