छपरा में पेट्रोल पंप से 8 लाख की लू’ट: बाइक सवार दो ब’दमाश ने मैनेजर के सि’र पर पि’स्टल के बट से किया वा’र

छपरा में बुधवार की अहले सुबह एक पेट्रोल पंप से 8 लाख रुपए कैश की लूट की गई। बाइक सवार दो बदमाश मास्क और गमछा से चेहरे को ढंक कर पहुंचे थे। इसके बाद पेट्रोल पंप के मैनेजर को कब्जे में लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने मैनेजर के सिर पर पिस्टल के बट से वार कर घायल कर दिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है।

मैनेजर के सिर पर पिस्टल के बट से किया वार, बाइक सवार दो बदमाश मास्क लगा आए  थे | Manager was hit on the head with the butt of the pistol, two

लूट के संबंध मैनेजर दीनदयाल राय ने मुफ्फसिल थाने में आवेदन दिया है। घटना के बारे में पेट्रोल पंप के मालिक ने बतया कि बुधवार के अहले सुबह पंप के कार्यालय के पिछले दरवाजे से प्रवेश कर बदमाशों ने मैनेजर को बंधक बना कर सेफ में रखे 8 लाख रुपए लूट लिया।

लूट के दौरान बदमाशों ने एक और स्टाफ के सिर पर भी पिस्टल तान दिया। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.