मुजफ्फरपुर। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बुधवार काे जवाहर लाल राेड व पुराना माेतिहारी राेड स्थित शिवजी साह टिम्बर के गाेदाम व दुकान पर एक साथ छा’पेमारी की। टीम दाेनाें ही स्थानाें पर देर रात तक कागजात की जांच करती रही।
कई रिकाॅर्ड के जब्त करने की भी बात सामने आरही है। हालांकि, छा’पेमारी काे लेकर स्थानीय अ’धिकारियाें ने फिलहाल कुछ भी बताने से इ’नकार कर दिया।
मुजफ्फरपुर के स्थानीय जीएसटी अधिकारी का कहना है कि यह छा’पेमारी सेंट्रल टीम ने की है। किसी लाेकल अधिकारी काे इसकी सूचना छा’पेमारी के पहले नहीं दी गई। शिवजी साह व संजय टिम्बर के नाम से एक साथ पुराने माेतिहारी राेड में प्रतिष्ठान है।
लंबे समय से पुराने माेतिहारी राेड में आरा मिल के साथ बेशकीमती लकड़ी का काराेबार है। शहर के सबसे बड़े टिम्बर काराेबारी के यहां छा’पेमारी की सूचना से बाकी काराेबारियाें में ह’ड़कंप है।
केंद्रीय जीएसटी की टीम के पहुंचने के साथ ही दाेनाें स्थानाें पर सुरक्षाकर्मियाें ने माेर्चा संभाल लिया। रिकाॅर्ड की जांच शुरू कर दी गई है।


