15 सालों में की 6 शादियां…इनमें 2 सगी बहनें भी:दिल्ली से लेकर दुमका तक की शादी

बेगूसराय से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। एक शख्स ने एक नहीं, दो नहीं, तीन भी नहीं, बल्कि 6 शादियां की हैं। यह आरोप शख्स की पहली पत्नी ने लगाया है। उसके पति ने मारपीट की थी, जिसके बाद वह इलाज के लिए सदर अस्पताल आई थी। इलाज के क्रम में ही पीड़िता ने रो-रोकर अपनी पूरी दास्तान सुनाई है।

रंजन ने 15 सालों में 6 शादियां की।

पीड़िता पटना के बाढ़ की रहनेवाली है। साल 2006 में उसकी शादी चेरिया बरियारपुर प्रखंड के हरिशंकर गोप के पुत्र रंजन कुमार से हुई थी। वह भी पूरी धूमधाम के साथ। इसके बाद रंजन एवं रूबी को 2 बेटियां भी हुई। लेकिन रंजन दिलफेंक और आशिकाना मिजाज का था। वह लगातार अन्य महिलाओं से संपर्क बनाता रहा।

9 साल में की 5 शादियां

रूबी ने आरोप लगाया है कि पहले वो लोग दिल्ली में रहते थे। कुछ साल बाद उसे कुछ बीमारी हुई तो वह गांव चली आई। इसके बाद ही रंजन की शादियों का सिलसिला शुरू हुआ। उसने दूसरी शादी 2013 में दिल्ली में एक महिला से की। फिर तीसरी शादी 2017 में पटना के मनेर में कर ली। चौथी शादी 2020 में एक अन्य महिला से कर ली। सभी शादीशुदा थीं। वह सभी के साथ कुछ महीनों तक रहा और फिर उन्हें छोड़ दिया।

रूबी ने आगे कहा कि रंजन का मन चार शादियों के बाद भी नहीं भरा तो उसने 2021 में झारखंड के दुमका में दो बहन के साथ न सिर्फ संबंध बनाया, बल्कि दोनों बहनों के साथ भी शादी की। फिलहाल वह अपने चेरिया बरियारपुर स्थित पैतृक आवास पर इनमें से एक बहन के साथ रह रहा है। रूबी ने इसी बात का विरोध किया तो बुधवार की देर शाम उसकी जमकर पिटाई कर दी।पिटाई के बाद रूबी सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंची थी।

उसके अनुसार यह सब तस्वीरें उसने चोरी-छिपे अलग-अलग लोगों से हासिल की हैं। वह अभी भी अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। कहती है कि दो बेटियां हैं। पति साथ नहीं देगा, तो कैसे जिंदगी चलेगी। इनका शादी-ब्याह कैसे होगा?

रूबी अब प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है। वह चेरिया बरियारपुर थाना भी गई थी, लेकिन वहां से उसे महिला थाना जाने को कहा गया। थानेदार अमर कुमार के अनुसार महिला पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर आई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading