प्रेमी ने शादी से किया इनकार, प्रेमिका ने खाया ज’हर: 18 साल की युवती अस्पताल में भर्ती

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के घोड़पोखर गांव में गुरुवार की शाम प्रेमी की शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने जहर खा लिया। उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन द्वारा आनन-फानन में गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

प्रियंका की फाइल फोटो।

युवती उदवंतनगर थाना क्षेत्र के घोड़पोखर गांव निवासी श्रीराम सिंह की 18 वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी है। इधर उक्त युवती की मां चांदमूनी देवी ने बताया कि उनकी पुत्री का 2 वर्षों से गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसी बीच दोनों के बीच अनबन हो गई और बातचीत बंद हो गया था। हाल में युवती द्वारा शादी की बात करने पर प्रेमी उसे अपने साथ ले गया और गलत काम किया। गुरुवार की शाम युवती घर से बाहर गई और देर शाम वापस लौटी। जब घर के सभी सदस्य अपने काम में व्यस्त थे, उसी बीच उसने जहर खा लिया।

मामले की जानकारी फिलहाल पुलिस को मिली है। स्थानीय थाना अपने स्तर से जांच कर रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading