चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश ने ली जा’न:दरभंगा में इलाजरत पिता के लिए रुपए लेकर जा रहा था

चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने के दौरान एक व्यक्ति स्टेशन पर गिरने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद आरपीएफ बल द्वारा जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना में गंभीर रुप से जख्मी युवक को प्राथमिकी उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।

सुपौल स्टेशन पर हुआ हादसा, दरभंगा में इलाजरत पिता के लिए रुपए लेकर जा रहा था  | The accident happened at Supaul station, was carrying money for the  father who was undergoing

बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति दरभंगा के एक निजी नर्सिंग होम में इलाजरत अपने पिता के इलाज का बिल भुगतान करने दरभंगा जा रहा था। घटना की सूचना आरपीएफ द्वारा परिजनों को दी गई। घटना की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों की सहमति से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के चांदसिंह पट्टी वार्ड 5 निवासी जितेन्द्र साह के पिता सहदेव साह दरभंगा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती थे। भर्ती पिता के बिल भुगतान के लिए पैसे लेकर वह गुरूवार सहरसा-दरभंगा पैसेंजर से दरभंगा जाने के लिए सुपौल स्टेशन पहुंचा।

लेकिन उसके स्टेशन पहुंचने के साथ ही ट्रेन स्टेशन से खुल गई। दौड़कर ट्रेन पकड़ने के क्रम में पायदान से ठोकर खाकर वह गिर गया और कुछ दूर तक घसीटता चला गया। घटना में उसका सिर एवं सीने में गहरा चोट लगा और इलाज के लिए जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading