गया में अपराधियों ने युवक को मा’री गो’ली: साथियों के साथ बैठा था युवक, पैर और छाती में गो’ली मार हुए फ’रार

गया में एक युवक की गुरुवार देर शाम अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बिंदेश्वरी घाट स्थित फल्गु नदी के पास घटी। अपराधियों ने युवक को दो गोलियां मारी। पहली गोली पैर में और दूसरी गोली छाती में लगी।

फल्गु नदी में साथियों के साथ बैठा था युवक, पैर और छाती में गोली मार हुए फरार  | The young man was sitting with his companions in the Falgu river, escaped  after

मृतक युवक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद के सामने पूर्वी सराय मुहल्ले का रहने वाला फैजान के रूप में हुई। वह मिर्जा गालिब कॉलेज में पढ़ता था। इस घटना के संबंध में संबंधित मुहल्ले के लोग चुप्पी साधे हैं। यहां तक घटना पर मौजूद फैजान के साथी भी फरार हैं। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है पर कोई कुछ भी मुंह नहीं खोल रहा है।

सूत्रों के अनुसार फैजान (20 वर्ष) अपने कुछ साथियों के साथ बिंदेश्वरी घाट फल्गु नदी अपने साथियों के साथ बैठा था। इसी बीच दो की संख्या में आए अपराधियों से पहले फैजान की बहस हुई। बहस के दौरान ही अपराधियों ने हथियार निकाल लिया।

इस पर फैजान वहां से भागने की कोशिश की लेकिन अपराधियों ने उसके ऊपर गोली चला दी। गोली पैर में लग गई। इससे वह जख्मी हो गया। फैजान को जख्मी होता देख अपराधी उसके करीब पहुंचे और उसकी छाती में गोली मार कर मौके से नदी के रास्ते ही फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस बीच फैजान के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे और किसी तरह से जख्मी फैजान को गोलपत्थर स्थित जय प्रकाश नारायण हॉस्पिटल ले गए। वहां उसे मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस बीच फैजान ने दम तोड़ दिया। मौके पर कोतवाली इंस्पेक्टर के अकेला पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए। हत्या की वजह का अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading