हैदराबाद से गांव पहुंचा श’व, इधर बहू को हुआ बच्चा:मैनेजर ने न’शे की हा’लत में चा’कू से कर दी थी ह’त्या

बक्सर जिले के मंगराव गांव के रहने वाले मजदूर की हैदराबाद में हत्या के बाद परिजन उसके शव को लेकर गांव पहुंच गए।जहां शिवदुलार राम का शव हैदराबाद से पहुंचते ही पत्नी सुघरी देवी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है।कंपनी का मैनेजर ने सोमवार की रात शराब के नशे में धुत होकर इन पर चाकू से कई बार वार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

काम करने वाले कंपनी में अन्य मजदूरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे घर भेज दिया।कंपनी के तरफ से मृतक मजदूर के परिजनों को कोई मुआवजा नहीं मिला है।वहीं मैनजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हत्या से पहले पत्नी से हुई बात तो कहा – सब ठीक है

शिव दुलार पहले से ही यह काफी कर्ज में डूबे हुए थे।जिस कर्ज को चुकता करने के लिए यह हैदराबाद में श्रीकृष्णा स्टोन कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर नौकरी कर रहे थे। हत्या से महज तीन दिन पूर्व ही इन्होंने अपनी पत्नी से फोन कर बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है।सब कुछ ठीक चल रहा है।

धीरे सब ठीक हो जाएगा।तब तक 15अगस्त के दिन ही कंपनी में रहने वाला मजदूर नशे की हालत में गार्ड से उलझ चाकू से कई बार कर दिया।जिससे शिव दुलार की मौत हो गई।

मृतक के घर आया नन्हा परिवार

जिस मृतक मजदूर शिवदुलार राम के घर पर शव पहुंचने के बाद कोहराम मचा हुआ है। उसी घर में एक नन्हा मेहमान भी आ गया। शिवदुलार राम का शव पहुंचते ही मृतक की मंझले पुत्र गौतम कुमार की पत्नी ब्यूटी कुमारी को प्रसव पीड़ा हुई। जिसे आपातकाल में तुरंत CSC राजपुर भेजा गया।

जहां बहु ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इस घटना के बाद लोगों में काफी चर्चा का विषय बन गया। लोगो का कहना है कि सही कहा गया है कि हँसाने वाला है भगवान रुलाने वाला है भगवान,एक तरफ घर के मुखिया के मौत पर सभी का रो रो कर बुरा हाल है तो वही नन्हे मेहमान के आने की खुशी भी है।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading