मुजफ्फरपुर:हा’थ-पै’र और मुं’ह बां’धकर ना’बालिग से रे’प, कंपाउंडर ने नर्सिंग होम की छत पर किया गं’दा काम

मुजफ्फरपुर में 15 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। लड़की ने बताया कि वो रात को ट्यूबवेल पर पानी लेने आई थी। तभी एक युवक आया और उसे उठाकर घर से 20 मीटर की दूर एक नर्सिंग होम में ले गया। नर्सिंग होम की दूसरी मंजिल पर हाथ-पैर और मुंह बांधकर रेप किया। लड़की के चिल्लाने से वहां भीड़ जुटना शुरू हो गई।

आरोपी को भीड़ ने इतना पीटा की ICU में उसका इलाज चल रहा है।

इसके बाद आरोपी कंपाउंडर ने भीड़ से बचने के लिए लड़की को रस्सी से बांधकर छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। वो ICU में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस कस्टडी में आरोपी कंपाउंडर नंदन कुमार का इलाज चल रहा है। वो अभी कुछ भी बोल नहीं पा रहा है।अहियापुर पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए हैं।

हाथ-पैर बांधकर रेप किया

पीड़िता ने बताया कि रात को वह ट्यूबवेल पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया। मुंह बांध दिया। फिर हाथ-पैर बांध दिया और उठाकर घर से 20 मीटर की दूरी पर स्थित एक नर्सिंग होम के पास ले गया। वहां उसे दूसरी मंजिल पर ले गया। फिर मुंह दबाकर उसका रेप किया। मैं चिल्लाने लगी तो भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों के जुटने पर रस्सी से बांधकर फेंका

इसी बीच आसपास के कुछ लोगों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने धावा बोल दिया। नर्सिंग होम अंदर से लॉक था। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने किशोरी को एक रस्सी से बांध दिया। फिर उसे दूसरे मंजिल से बाहर धीरे-धीरे नीचे गिराया। ग्रामीणों की नजर उसपर पड़ी। जमकर हंगामा होने लगा। नर्सिंग होम का गेट किसी तरह खुलवाया गया। फिर आरोपी कंपाउंडर को पकड़कर लोगों ने दो घंटे तक जमकर पीटा। अधमरी हालत में उसे छोड़कर चले गए।

पुलिस अभिरक्षा में चल रहा इलाज

पुलिस का कहना है किशोरी का मेडिकल और बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। फिलहाल वह प्रारंभिक पूछताछ में रेप की बात बोल रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। वहीं निजी नर्सिंग होम में घटना के वक्त कौन-कौन था। इसका पता भी लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading