मुजफ्फरपुर स्थित साहूपोखर फलहारी बाबा मठ मे धुम-धाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण का झुला आकर्षण का केन्द्र रहा सभी भक्त झुला झुलाने के लिए ललाइत रहे।

भगवान श्रीकृष्ण का मध्य रात्री 12 बजे खीरा मे जन्म करा कर षोडशोपचार पूजन किया गया। उसके बाद महंत पवन दास और प्रधान पुजारी मनोज दास ने आरती व भोग लगाकर भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया। मन्दिर में श्रद्धालुओ का मंदिर मे तांता लगा रहा। एक हाथ मे वनकट्टी और एक हाथ मे प्रसाद लिए श्रीकृष्ण के दर्शन करने के लिए पहुंचते रहे।

रात्री 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म के उपरांत पुरा साहूपोखर नंद के आनंद भये जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंज उठा। इस दौरान साहूपोखर पूजा समिति संयोजक प्रभात कुमार, मनीष कुमार सोनी, मनोज महतो, विक्रम सर्राफ, पंडित राकेश तिवारी, पंडित जितेन्द्र तिवारी सहित सैकङो श्रद्धालु मौजूद रहें।





