बेंगलुर : शुक्रवार को देश के विभिन्न भागों में मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी। वही बेंगलुर के कडूगुड़ी स्थित श्री कृष्ण मंदिर से संवादाता अमन मोंटी की रिपोर्ट में दिखा श्रीकृष्ण का अद्भुत श्रृंगार। जहां बड़े हर्षों उल्लास व धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्णा जन्माष्टमी।

कृष्ण का अद्भुत श्रृंगार ने मन मोह रहा था। भक्त नाचते झूमते दिखे, भक्त भक्ति में लीन घंटों ढोल तैसे पर थिरके। भगवान के दरबार को पुष्पों से सजाया गया। मंदिर और भगवान की झलक इतनी मनमोहक लग रही थी कि भक्तों की लम्बी लम्बी कतार लगी थी।


जो इस शुभ मौके पर श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए मंदिर पहुंच रहे थें उन सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। हर वर्ष यहां जन्माष्टमी मनाई जाती है लेकिन बीते दो वर्षों से कोरोना के कारण किसी भी प्रकार के कार्यकर्म पर रोक था।


इसिलए जन्माष्टमी का यह पर्व इस उत्साह से नहीं मना पा रहे थे भक्त। इस वर्ष इस कारण भी भक्तों की भीड़ जयादा देखने को मिल रही। बेंगलूरू के साथ साथ इस्कॉन के वृंदावन, दिल्ली और मुंबई के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य तैयारी की गई है। सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

इस जन्माष्टमी त्यौहार के आयोजक व ट्रस्ट संस्थापक (धर्मकार्ता प्रसक्त अच्छाैया चेट्टी लक्ष्मीदेवम्मा ट्रस्ट) बैंगलोर डी.पी. रमैया, श्री एम. अमरनाथ, एम. नारायणस्वामी (अधिवक्ता), एम. मुनिराजू, श्री रविंद्र आर, के. बलराम सिंह, के. प्रताप सिंह, डॉ. शैलेश पटेल, एम. श्रीनाथ, के.एस. वेंकटेश, राजू, बी. बालाजी सिंह,
सेवाकारथ: विजयलक्ष्मी कॉलोनी, ट्रेवल्स एंड टैक्सी ओनर्स एसोसिएशन, ट्रेडर्स, होटल्स एंड गेस्ट हाउस ओनर्स



