पटना में दि’नदहाड़े चेन स्ने’चिंग : नाश्ता लेकर बाहर निकली थी, दो बाइक ने खीं’च ली सोने की चेन

पटना सिटी के बाइपास थाना अंतर्गत अखिलेश नगर कालदेव पथ के नजदीक शुक्रवार को दि’नदहाड़े ब’दमाशों ने एक महिला से सोने के चेन छी’न लिया। लोगों ने बताया कि जब इसकी शि’कायत उन्होंने बाइपास थाना प्रभारी के सरकारी नंबर पर किया तो बार-बार सूचना देने के बाद भी थाना प्रभारी ने फोन रि’सीव नहीं किया।

महिला ने न्याय की गुहार लगाई।इस हा’दसे से नाराज स्थानीय लोगों ने किस की शिका’यत वरीय अधिकारियों से करने की बात कही है। घ’टना के बाद लोगों में बा’इपास थाना प्रभारी के खि’लाफ जमकर आ’ग उ’गला है।

घ’टना की जानकारी देते हुए सरिता कुमारी ने बताया कि वह अपने घर से नाश्ता लेकर निकली थी इसी बीच दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनके नजदीक पहुंचकर उनका सोने का चैन छीन लिया। इस हादसे से परेशान वे जोर-जोर से चिल्लाने लगी इस बीच अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए और लोगों ने इसकी सूचना मोबाइल से बाइपास थाना प्रभारी को दी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार बाइपास थाना प्रभारी को फोन करने के बावजूद भी उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया।

स्थानीय लोगों का यह मानना है कि अगर थाना प्रभारी मोबाइल रिसीव कर अपराधियों का पीछा करते तो सभी अपराधी पकड़े जाते हैं।

इससे नाराज लोगों ने इसकी शिकायत वरीय अधिकारी से करके बाइपास थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में बाइपास थाना प्रभारी अमित कुमार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading