मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग:ख’राब मौसम की वजह से गया एयरपोर्ट पर उतरे

मगध के जिलों में सुखाड़ का सर्वेक्षण करने को निकले मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की गया एयरपोर्ट पर दोपहर करीब दो बजे इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इमरजेंसी लैडिंग मौसम के खराब होने की वजह से करना पड़ा। करीब बीस मिनट तक मुख्यमंत्री एयरपोर्ट के अंदर रहे और फिर वह सड़क मार्ग से एकंगर सराय के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच निकल पड़े।

करीब बीस मिनट तक मुख्यमंत्री गया एयरपोर्ट के अंदर रहे। - Dainik Bhaskar

उनके जाने के करीब ढाई घंटे बाद मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर पटना के लिए उड़ान भरा। इस बात की पुष्टि गया एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर बंगजीत साहा ने की है। उन्होंने कहा कि 2:20 में मुख्यमंत्री एकंगरसराय के लिए निकल चुके थे।

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मगध व उसके आसपास के जिलों में बरसात नहीं होने की वजह से उत्पन्न सुखाड़ का हवाई सर्वेक्षण के लिए शुक्रवार को निकले थे। लेकिन जब उनका हेलीकाॅप्टर गया क्षेत्र में पहुंचा तो उसे खराब मौसम व बारिश का सामना करना पड़ा। इस पर एयरपोर्ट को पौने दो बजे सूचना दी गई कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैडिंग करेगा। इस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से तेजी से तैयारी शुरू कर दी गई। इस बीच जिला प्रशासन व पुलिस की टीम भी एयरपोर्ट पहुंच गई।

मुख्यमंत्री के साथ जलसंसाधन सचिव संजय अग्रवाल और सुरक्षा अधिकारी में डीएसपी राजेश थे। जिला प्रशासन को बताया गया कि मुख्यमंत्री एकंगर सराय के लिए निकलने वाले हैं। इस पर जिला प्रशाासन की ओर से मुख्यमंत्री का काफिला तैयार किया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री को सड़क मार्ग से एकंगरसराय के लिए भेजा गया।

जिला प्रशासन ने उन्हें एकंगरसराय तक छोड़ा। वहां मुख्यमंत्री का कारकेट तब तक पहुंच चुका था। एकंगरसराय पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कारकेट के साथ पटना के लिए रवाना हुए। इधर मुख्यमंत्री की इमरजेंसी लैडिंग की खबर जिला जदयू के पदाधिकारी एयरपोर्ट की ओर दौड़ पड़े लेकिन उन्हें एयरपोर्ट के बाहर ही रोक दिया गया। मुख्यमंत्री से किसी को नहीं मिलने दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading