गोपालगंज में प्रेमिका को स्कॉर्पियो से भागने के दौरान ग्रामीणों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद प्रेमी की नाजुक स्थिति को देखते हुए वहां के ही लोगों ने सदर अस्पताल में उसे भर्ती कराया। घटना जिले के यादोंपुर थाना क्षेत्र के दुखहरन गांव में घटी। मिली जानकारी के अनुसार, एक प्रेमी को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।

इस पिटाई से प्रेमी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर उसे अपने हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल प्रेमी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा। जख़्मी प्रेमी पूर्वी चंपारण के छतौनी ग़ांव निवासी जितेंद्र शर्मा के बेटा निकेत कुमार के रूप में की गई।

दरअसल, घटना के संदर्भ में बताया गया कि पूर्वी चंपारण के छतौनी गांव निवासी जितेंद्र शर्मा के बेटा निकेत कुमार पिछले 6 माह से अपने बुआ के ग़ांव की निवासी एक लड़की से प्रेम करता था। दोनों के बीच प्रेम का परवान इतना चढ़ गया था कि दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा कर हमेशा के लिए एक होने की योजना बनाई। प्रेमी युवक अपने गांव से स्कॉर्पियो भाड़े पर बुक कर गोपालगंज पहुंच गया और योजना के अनुसार प्रेमिका उसके स्कॉर्पियो में आकर बैठ गई।

तभी ग्रामीणों की नजर प्रेमी के साथ भाग रही प्रेमिका पर पड़ गई इस दौरान जब तक प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर भागता तब तक ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को दबोच लिया और प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी।

इस पिटाई से प्रेमी बुरी तरह से घायल हो गया वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची यादोपुर थाना के पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल प्रेमी ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने फोन कर उसे बुलाया था और नहीं आने पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। जिसके बाद वह स्कॉर्पियो से पहुंचा था तभी ग्रामीणों ने उसे देख लिया और उसकी पिटाई कर दी।



