हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता गांव में शनिवार की दोपहर हाई वोल्टेज करंट के संपर्क में आने से मकान निर्माण कर रहे एक मजदूर युवक की झुलस कर मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी सुदामा महतो का 36 वर्षीय पुत्र कृष्णा महतो के रूप में हुई है। बता दें कि मजदूर युवक छाता गांव निवासी मुन्ना बैठा के यहां मकान निर्माण के लिए मजदूरी के काम करने के लिए गया था।

बताया जा रहा है कि मकान निर्माण के दौरान लोहे का सरिया सीधा करते समय ऊपर से गुजर रहे 11 हजार हाई वोल्टेज विद्युत तार के संपर्क में आ जाने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसे आनन-फानन इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लेकर जाया गया। जिसके बाद युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि युवक की मृत्यु होने के बाद परिजनों कोहराम मच गया है।

यह घटना की जानकारी मिलते ही सीवान सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों के चित्कार से पूरा सदर अस्पताल गमगीन हो उठा। इधर युवक की मृत्यु होते ही पुलिसकर्मियों ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयारी करने की कवायद शुरू कर दिया है।

इधर युवक की मृत्यु हो जाने के बाद उनके आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि मृतक कृष्णा महतो अपने परिवार का सबसे होनहार लड़का था। मजदूरी करने के बाद अपने परिजनों का भरण-पोषण करता था।
उसके मृत्यु हो जाने के बाद परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह मृतक के पड़ोसी और परिजनों ने विद्युत विभाग से मुआवजे की राशि की मांग की है।



