पटना के बेउर थाना अंतर्गत बेतौरा गांव के नजदीक एक पुल से पुलिस ने शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया है। सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान करने के लिए आसपास के लोगों से आग्रह किया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह बेवर थाना के बेतौरा गांव के नजदीक एक पुल के नाला के पास लोगों ने एक युवक का शव देखा। शव मिलने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बेउर थाने को दी। सूचना मिलते ही बेउर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाला से निकालकर उसकी पहचान करने में जुट गई है।

आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक पीले रंग की टी शर्ट पहन रखा है। स्थानीय लोगों का यह मानना है कि युवक के शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक किसी स्कूल का छात्र रहा है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को नाला से निकालने की कोशिश में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया गया है।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को पहचानने में जुटी थी। पुलिस ने आसपास गांव के लोगों से भी मृतक की पहचान करने में मदद करने का आग्रह किया है।



