सड़क किनारे फें’का श’व पुलिस ने किया ब’रामद:ग’ला द’बाकर ह’त्या का श’क, पैसे की लेनदेन में दिया गया अंजाम

गला दबाकर हत्या कर सड़क किनारे फेंका हुआ शव पुलिस ने किया बरामद, पैसे की लेनदेन में हत्या का दिया गया था अंजाम गोपालगंज। थावे थाना क्षेत्र के लछवार गांव के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। बरामद शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है।

हत्याकर बॉडी फेंके जाने की आशंका, परिजनाें की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा  | Fear of throwing the body after murder, case against three on family's  Tahrir - Dainik Bhaskar

शव की पहचान सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरूई गांव निवासी शशि रंजन सिंह उर्फ बंटी सिंह के रूप में की गई। दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के बेरुई गांव निवासी स्वर्गीय देवी दयाल सिंह के 39 वर्षीय बेटा शशि रंजन सिंह शुक्रवार की देर शाम घर से अचानक किसी के फोन आने पर चला गया और दुबारा जब देर रात तक भी घर नही पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी।

इसके बाद स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया।प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए सारण जिले के विशुनपुर इसुआपुर ग़ांव निवासी अर्जुन सिंह और कुरसौनी ग़ांव निवासी विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियो द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए। पैसे के लेन देंन में हत्या कर शव को गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के लक्षवार ग़ांव के पास सड़क किनारे फेके जाने की जानकारी दी। जिसके आधार पर सारण पुलिस ने थावे थाना पुलिस के मदद से शव को बरामद किया।

वही थावे थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर शव परिजनों को सौप दिया है।इस सन्दर्भ में थावे थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया कि पैसे के लेन देन में इसुआपुर में रस्सी से गला दबा कर हत्या कर दिया गया था और उसे शव लक्षवार ग़ांव के सड़क किनारे फेक दिया गया था।

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading