नालंदा:नशे में गा’ली-ग’लौच कर रहा था, पिता ने मना किया तो ईंट से वा’रकर ले ली पिता की जा’न

नालंदा जिला अंतर्गत नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी गांव में बीती रात नशे में धुत बेटे ने पिता के साथ मारपीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान स्वर्गीय लखन ठाकुर के (65) वर्षीय पुत्र दिनेश शर्मा के रूप में किया गया है।

images.bhaskarassets.com/thumb/1200x900/web2images...

मृत बुजुर्ग के छोटे बेटे राजकुमार ठाकुर ने बताया कि उसका भाई गोरेलाल ठाकुर बीती रात नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहा था। पिता के द्वारा मना किए जाने के बाद वह पिता के साथ भी गाली गलौज करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि ईट उठा गोरेलाल ठाकुर ने पिता के सिर पर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नूरसराय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के वाद घर लाने के दौरान रास्ते में ही बुजुर्ग की मौत हो गई।हत्यारोपी बेटा पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर है। घटना के बाद गोरेलाल ठाकुर और उसकी पत्नी माया देवी दोनों फरार है।

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नूरसराय थाना अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि परिजनों के द्वारा 2 लोगों को आरोपित कर आवेदन दिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है एवं शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading