पप्पू यादव के राजभवन मार्च को डाकबंगला चौराहे पर रोका:पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई ध’क्का-मु’क्की

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने सोमवार को केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों के खिलाफ राजभवन मार्च निकाला। जिसे डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और जाप कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। जिसके बाद प्रशासन के समझाने के बाद डाकबंगला चौराहे से ही मार्च वापस हो गया।

pappu yadav started hunger strike in birpur jail supaul bihar : जेल में बंद पप्पू  यादव ने शुरू की भूख हड़ताल

केंद्र और बिहार सरकार के नीतियों के खिलाफ शुरू आवाज उठाने वाले जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मधेपुरा के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने देश और प्रदेश के हालातों पर, बढ़ रही महंगाई और दही, अनाज जैसी चीजों पर जीएसटी की बढ़ोतरी के खिलाफ आज राजभवन मार्च कर रहें हैं। इसकी तैयारी पिछले कई दिनों से हो रही है।

पप्पू यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में तेजी से अपराध बढ़ रहा है। इसका कारण पक्ष और विपक्ष दोनो है। बिहार में हो रही दुष्कर्म की घटनाएं पर भी सरकार मौन बनी हुई है। जहां सरकार को कड़ाई से एक्शन लेने की जरूरत होती है वहां सरकार टाल मटोल कर देती है। ना ही सरकार को और ना ही विपक्ष को ही इससे कोई लेना देना है।

पप्पू यादव ने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर बिहार को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन इसे लेकर आवाज उठाने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने ने पटना समेत बिहार के अलग-अलग जिलों में लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा है कि अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस सिर्फ खानापूर्ति कर रही है।

उन्होंने कहा गया कि बढ़ती महंगाई, अग्निवीर योजना और खाद्य पदार्थों पर लगी जीएसटी के खिलाफ आज हमारी पार्टी राजभवन मार्च कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading