औरंगाबाद में पीपल के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक नवीनगर थाना क्षेत्र के तोल पंचायत अंतर्गत बारा गांव के भगेड़न राम का 25 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार है। प्राप्त जानकारी अनुसार युवक बीते शाम करीब सात बजे युवक अपने घर से बाहर निकला था। लेकिन पूरी रात घर लौट नहीं पाता है।

सुबह जब ग्रामीण गांव से बाहर खेती की तरफ निकले तो गांव से पश्चिम तेनुई के पास पीपल के पेड़ में युवक को लटका हुआ देखा। जिसमे युवक के दोनों हाथ, पैर से रस्सी द्वारा बांध दिया गया था और सिर में रस्सी लगाकर पेड़ से लटकाया हुआ था। जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गई।

मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि युवक का शव घर से पहनकर निकले हुए कपड़े में नहीं था बल्कि शरीर में पूरा कपड़ा नया पहना हुआ था। इस हृदय विचारक घटना को देख ग्रामीणों ने नबीनगर थाना को फोन किया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए औरंगाबाद लाया।

सदर अस्पताल औरंगाबाद में कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। हत्या या आत्महत्या फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है तो वही गांव में मातम पसरा हुआ है।



