देखिए, वैशाली की इस रि’वॉल्वर रानी को…:ऑर्केस्ट्रा में पि’स्टल लहराते हुए डांस कर रही थी

वैशाली के एक आर्केस्ट्रा में पिस्टल लहराकर डांस करते हुए एक डांसर नजर आ रही है। इतना ही नहीं डांस करते हुए वो एक युवक पर पिस्टल तान देती है। सामने वाले युवक से रहा नहीं जाता वह भी पिस्टल तान कर झूमने लगता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल करने लगे। उनका कहना है कि इलाके में सरेआम लोग हथियार लेकर घूमते हैं लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करती।

यह तस्वीर अब वायरल हो रही है।

पड़ताल करने पर जानकारी मिली कि यह वीडियो जंदाहा थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर भाथ पंचायत अंतर्गत चकफतेह गांव का है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मुखिया सुनीता देवी के दरवाजे पर मुखिया पुत्र सरोज कुमार के साथ कुछ स्थानीय लोग द्वारा ऑर्केस्ट्रा डांस बुलाया गया था। डांस के दौरान महिला डांसर ने अपने हाथ में पिस्टल लहराते दिखी। इसी दौरान स्टेज के नीचे खड़े युवक ने भी अपने हाथ में पिस्टल लहराने लगा और डॉसर पर पिस्टल तान दिया।
इधर, मामला तूल पकड़ने लगा तो जंदाहा थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। थानेदार विश्वनाथ राम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। मुखिया पति लालबाबु राम में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी में खिलौना वाला पिस्टल से बच्चो ने मनोरंजन किया जा रहा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.