मुजफ्फरपुर में छात्र की संदिग्ध मौ’त:परिजन बोले- पो’स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौ’त का कारण होगा स्प’ष्ट

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र इलाके में एक छात्र की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मंगलवार रात परिजन उसे बोलेरो से लेकर एसकेएमसीएच पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। मृतक नाजीरपुर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

शव का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे परिजन। - Dainik Bhaskar

मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, लोगों ने मामले की सूचना अहियापुर थाना की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। छात्र की मौत का कारण पता लगाने के जुट गई है। इधर, मृतक के परिजनों ने बुधवार को थाने में आवेदन देने की बात कही है।

एसकेएमसीएच पुलिस चौकी के प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने आत्महत्या की बात बताई है। जानकारी के अनुसार, नाजीरपुर के युवक की संदिग्ध स्तिथि में मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगो की मौके पर भाड़ी भीड़ जुट गई। वहीं, लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। आननफानन में छात्र को एसकेएमसीएच भेजा गया। वही, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading