बेगूसराय:द’बंगों ने युवक को लाठी-डं’डे से पी’टा, जां’च में जु’टी पुलिस

बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल चौक के समीप उस समय अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। दो युवकों ने दबंगई दिखाते हुए एक युवक की दे दना दन पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे और काफी भीड़ जमा हो गई।

सदर अस्पताल के पास युवक को लाठी-डंडे से पीटा, जांच में जुटी पुलिस | In  Begusarai, gangsters brutally beat up a young man - Dainik Bhaskar

इससे एंबुलेंस तक को जाने में कठिनाई होने लगी।सबसे खास बात यह है कि महज 100 मीटर की दूरी पर नगर थाना होते हुए भी कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा और ना ही किसी ने युवक को बचाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि युवक की साइकिल दबंगों के शरीर में सट गई थी।

इसी वजह से दोनों दबंग युवक नाराज हो गए और दोनों दबंगों के द्वारा युवक की सड़कों पर पिटाई शुरू कर दी गई।इस पिटाई होने के बाद वहां पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और पिटाई देखने के लिए भीड़ जमा हो गया।

हालांकि दबंग युवकों का आरोप है कि पिट रहे युवक के द्वारा गाली गलौज किया गया था। इसीलिए उसकी पिटाई की गई। तकरीबन 10 मिनट चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पिट रहे युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading