LoC पार कर रहे 3 आतंकी मा’रे ग’ए:जम्मू-कश्मीर में 5 दिन में ती’सरी घ’टना

जम्मू-कश्मीर में बारामूला के उरी सेक्टर में बॉर्डर पार कर रहे 3 आतंकी मारे गए। घुसपैठियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने बताया कि लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सेना के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद ये एक्शन लिया गया। आतंकियों की तरफ से भी फायरिंग की गई।

Encounter in Jammu and Kashmir's Tral area, two terrorist killed-जम्मू  कश्मीर के त्राल इलाके में मुठभेड़, दो आतंकी मारे गए | Times Now Navbharat  Hindi News

सेना ने जारी किया घुसपैठियों का वीडियो
पाकिस्तानी आतंकवादी 25 अगस्त को उरी सेक्टर से भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस गैजेट्स से इन आतंकवादियों का पता लगाया गया था। जिसके बाद सेना के सतर्क जवानों ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया।

मौसम का फायदा उठाकर एक घुसपैठिया फरार
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अधिकारियों ने जानकारी दी कि कुल चार घुसपैठिए थे, जिनमें तीन को मार गिराया गया, चौथा आतंकी फरार हो गया। खराब मौसम और कोहरे के कारण चौथे आतंकी का पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि पांच दिन में घुसपैठ की ये तीसरी कोशिश है। इन पांच दिनों में 5 आतंकी मारे गए।

21 अगस्त को राजौरी में घुसपैठ की कोशिश
21 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में 4-5 आतंकियों ने LoC के पास से घुसपैठ की कोशिश की थी। वे लोग भारतीय पोस्ट पर लगी फेंसिंग को काटने की कोशिश कर रहे थे, तभी जवानों ने उन्हें देख लिया। जवानों ने उन्हें ललकारा, इसके बाद सभी आतंकी भागने लगे।

इसी दौरान भारतीय जवानों की फायरिंग में एक आतंकी घायल हो गया और जिंदा पकड़ा गया। उसके बाकी साथी घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग गए। पकड़े गए आतंकी का नाम तबरक हुसैन है। घायल तबरक को तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading