बिहार के 16 जिलों में तेज बारिश की संभावना:मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, वज्रपात की कोई संभावना नहीं

बिहार में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया। आज शुक्रवार को बिहार के 16 जिलों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

Bihar Weather Update Meteorological department alert for next 72 hours in  advised to take proper precautions | Bihar Weather News: मौसम विभाग का अलर्ट,  इन 12 जिलों में भारी बारिश के आसार |

बाकि जिलों में भी रुक रुक कर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और मौसम भी शुष्क बना रहेगा। राहत की बात ये है की इस दौरान वज्रपात की कोई संभावना नहीं है। लेकिन बिहार में उमस और गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी।

मौसम विभाग पटना के अनुसार अगले 2 दिन तक मानसून ऐसे ही एक्टिव रहेगा। 2 दिन बाद फिर मानसून अपने रंग में रहेगा। बिहार के लोगों को अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। पिछले कुछ दोनों से हुए बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर काफ़ी बढ़ गया था। हालाकि गुरुवार को बहुत कम बारिश होने की वजह से नदियों के जलस्तर में थोड़ी कमी आई है।

बिहार में 16 जिलों में आज बारिश का पूर्वानुमान है। इन जिलों में पटना समेत बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, भभुआ, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सारण और गोपालगंज के कुछ भाग शामिल है।

पटना में आज सुबह का तापमान 28 से 33 डिग्री रहेगा। हवा की गति 11किमी/घंटा रहने की उम्मीद है। वही रुक रुक कर बादलों जैसा आवरण बना रहेगा।

वहीं दिन में तापमान 34 डिग्री रहेगा। हवा की गति 7 से 11 किमी/ घंटा बनी रहेगी। इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे। बारिश की भी संभावना बनी रहेगी। रात को तापमान 32 से 33 डिग्री रहेगा। हवा की गति 7 से 11 रहेगी। मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान गर्मी और उमस बरकार रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading