गोपालगंज में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा पुल निकट अर्धनिर्मित हनुमान मंदिर के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। लूटकांड में शामिल लुटेरा बाप बेटा में से बाप गोपालगंज तो बेटा बेतिया से गिरफ्तार हुआ है। फिलहाल गिरफ्तार लुटेरों के पास से पुलिस ने देसी कट्टा, देसी पिस्टल गोली के साथ 54500 रुपए बरामद किया गया। फ़िलहाल गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस पूछ ताक्ष के बाद जेल भेज दी गई है।

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से सीएसपी लूट कांड की घटना में बृद्धि होते देख एसपी आनंद कुमार के निर्देशानुसार सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम लगातार लुटेरों के ऊपर नजर बनाए हुए थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा पुल के निकट अर्ध निर्मित हनुमान मंदिर के पास कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हो रहे हैं।

प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गठित टीम के साथ घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बैरागी टोला गांव निवासी इंद्रदेव यादव के बेटा सत्येंद्र यादव उर्फ बुलेट यादव, सुरेंद्र यादव के बेटा राम प्रवेश यादव, परपटिया गांव निवासी सुकृत यादव के बेटा दिलीप यादव, बेतिया जिले के चनपटिया गांव निवासी राजू उर्फ राजीव रॉ को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन तीन अपराधी भागने में सफल हो गए इसकी सूचना साहिबगंज एवं केसरिया थाना को तत्काल दी गई।

सूचना पाकर केसरिया थाना हरकत में आई और घेराबंदी कर दो बदमाशो मुन्ना यादव और राकेश यादव को हथियार के साथ पकड़ लिया जबकि इस घटना का मास्टरमाइंड बबलू भागने में सफल रहा।उन्होंने बताया कि अपराधियों से पूछताछ के क्रम में बताया कि पूर्व के चार लूट कांड शामिल था और बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा सीएसपी में हुए लूट की घटना को भी अंजाम दिया गया था।

इस लूट में बाप बेटा राजू रॉ व उसका बेटा विवेक रॉ भी शामिल था। विवेक की गिरफ्तारी बेतिया पुलिस द्वारा की गई। जबकि बाप की गिरफ्तारी गोपालगंज पुलिस ने किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1 देसी कट्टा 1, देसी पिस्तौल, 7 गोली दो मोटरसाइकिल 4 मोबाइल के अलावे कृतपुरा सीएसपी लूट की 50000 और कोटवा में लुटे गए सीएसपी के 45 हजार 5 सौ रुपये भी बरामद किए गए।

एसपी ने बताया कि राजू रॉ अपने बेटा विवेक रॉ के साथ लूट की घटना को अंजाम देता था। राजू के ऊपर 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। सभी बदमाशो के ऊपर पूर्व के अपराधी मामले दर्ज है। उन्होंने कहा कि वहीं इस मामले के उद्भेदन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही अधिकारियों को सम्मानित के लिए अनुशंसा की जाएगी।

