गजब! शिमला या कश्मीर नहीं, यहां धनिया और मिर्ची से भी सस्ता मिल रहा सेब, बढ़ी बिक्री, जाने कीमत

राजस्थान के बारां में इन दिनों सेब से फल बाजार सजा हुआ है. शहर सहित जिलेभर के कस्बों के बाजारों में नजर दौड़ायेगें, तो लोग एप्पल (सेब) खरीदते हुए नजर आएगें. बारां की फल मंड़ी में एप्पल (सेब) 30 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है. पिछले साल की तुलना में इसकी कीमत काफी कम है. बताया जा रहा है कि पिछले साल की तुलना में इस बार सेब के दाम 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुए हैं. राजस्थान में इस बार सेब सस्ता हो जाने से आम से लेकर खास लोग उसे खरीदते नजर आ रहे हैं. बारां के सब्जी व्यापारी बंटी ने बताया कि लोग पहले सेब के भाव देखकर डर जाते थे. अब इसे खुशी-खुशी खरीदते नजर आ रहे हैं. इस बार धनिया का थोक भाव 120 रुपये प्रति किलोग्राम है, वहीं रिटेल में 150 रुपये प्रति किलोग्राम में हरि धनिया बिक रही है. हरि मिर्च का थोक भाव 60 रुपये और रिटेल भाव 80 रुपये प्रति किलोग्राम है.

 

सेब की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi - Zee  News Hindi

बारां के फल मंडी व्यापारी मनीष चांदनी ने बताया कि बारां में कश्मीर और शिमला से सेब आता है. इस बार शिमला मे सेब की बंपर आवक हुई है. साथ ही कश्मीर का सेब 20 दिन पहले आ जाने से सप्लाई बढ़ गई. इसके चलते सेब की कीमतें घट गई हैं. बारां में थोक से लेकर फुटकर विक्रेता विभिन्न क्वालिटी का एप्पल बेच रहे हैं, जिनमें दिलीशाम, कश्मीर गाला, हिमाचल सुपर क्वालिटी व कुल्लु का एप्पल मिल रहा है.

बारां फलमंड़ी के थोक विक्रेता मनीष चांदनी ने बताया कि बारां में एप्पल विभिन्न क्वालिटी में आ रहा हैं, जिनमें जिनमें दिलीशाम 60 से 70 ,कश्मीर गाला 70, हिमाचल सुपर क्वालिटी 50 से 60 व कुल्लू का एप्पल 35 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है. यानि कि उच्च क्वालिटी का सेब धनिया से कम कीमत और मिर्च से लगभग बराबर की कीमत पर बिक रहा है.

फुटकर विक्रेता बंटी ओझा का कहना है कि इस बार धनिया मिर्ची से सस्ता एप्पल बाजारों में बिक रहा है. एप्पल सस्ता होने से खरीददार बढ़े हैं. पहले एक पेटी एप्पल को बेचने में 2 से 3 दिन का समय लगता था. अब वहीं माल एक दिन में बिक जाता है. हमें एप्पल दो-तीन वैरायटी का मिल रहा है, जिसे हम चिल्हर में ग्राहकों को अलग-अलग कीमत पर बेच रहे हैं.

खरीददार राशि सक्सेना ने बताया कि पहली बार इतना सस्ता सेब फल मार्केट में देखने को मिल रहा है, नहीं तो सेब के दाम हमेशा 80 से 100 रुपये किलो में बिकता हुआ देखा है. सेब सस्ता होने से हम इसे आसानी से खरीद कर खा पा रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading