गर्लफ्रेंड को देनी थी गोल्ड चेन…मा’रने लगा पॉकेट…लोगों के चढ़ा हत्थे , हुई जमकर पी’टाई

सीवान में गर्लफ्रेंड को सोने की चेन गिफ्ट करने के लिए एक आशिक पॉकेटमार बन गया। बैंक में लोगों के पॉकेट मारने की कोशिश में वो पकड़ा गया। जिसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सामने आने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कोई लात-घूंसे से मार रहा था, तो कोई उसे घसीट कर पीट रहा है।

लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की।

इस दौरान आरोपी लोगों के पैर पकड़ कर छोड़ने की मिन्नतें करता दिखा, लेकिन किसी को दया नहीं आई। ग़नीमत रही कि पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को आक्रोशित लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान पटना के राजा बाजार वार्ड संख्या एक निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

गर्लफ्रेंड ने मांगी थी गोल्ड की चेन

घटना सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया से कैश निकाल कर लौट रहे शख्स का पॉकेटमार मार रहे युवक को लोगों पकड़ लिया। पॉकेटमार से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड अपने बर्थडे पर सोने की चेन की डिमांड कर रही थी। उसके पास पैसे नहीं थे। इसके बाद वह ट्रेन में पॉकेटमारी करने लगा।

ट्रेन में पॉकेटमारने के दौरान भी पकड़ा गया था

इसी क्रम में ट्रेन से होकर सीवान आया। ट्रेन में उसने करीब 9 हजार रुपए की पॉकेटमारी की थी। लेकिन वहां पकड़ा गया था। लोगों के चंगुल से वहां से किसी तरह भागकर सीवान पहुंचा। यहां तितर बाजार की ओर आया। इसी क्रम बैंक ऑफ इंडिया से बाहर निकलते लोगों पर नजर पड़ी तो खुद पर काबू नहीं कर पाया। बैंक से निकले एक युवक की पॉकेट मारने की कोशिश करने लगा तो लोगों ने पकड़ लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading