सीवान में गर्लफ्रेंड को सोने की चेन गिफ्ट करने के लिए एक आशिक पॉ’केटमार बन गया। बैंक में लोगों के पॉकेट मा’रने की कोशिश में वो पकड़ा गया। जिसके बाद लोगों ने उसकी ज’मकर पिटाई कर दी। पि’टाई का वीडियो सामने आने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कोई लात-घूंसे से मार रहा था, तो कोई उसे घ’सीट कर पी’ट रहा है।
इस दौरान आरोपी लोगों के पैर पकड़ कर छोड़ने की मिन्नतें करता दिखा, लेकिन किसी को दया नहीं आई। ग़नीमत रही कि पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को आक्रोशित लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। इसके बाद अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान पटना के राजा बाजार वार्ड संख्या एक निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।
घटना सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया से कैश निकाल कर लौट रहे शख्स का पॉकेटमार मार रहे युवक को लोगों पकड़ लिया।
पॉकेटमार से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड अपने बर्थडे पर सोने की चेन की डिमांड कर रही थी। उसके पास पैसे नहीं थे। इसके बाद वह ट्रेन में पॉकेटमारी करने लगा।
इसी क्रम में ट्रेन से होकर सीवान आया। ट्रेन में उसने करीब 9 हजार रुपए की पॉकेटमारी की थी। लेकिन वहां पकड़ा गया था। लोगों के चंगुल से वहां से किसी तरह भागकर सीवान पहुंचा।

यहां तितर बाजार की ओर आया। इसी क्रम बैंक ऑफ इंडिया से बाहर निकलते लोगों पर नजर पड़ी तो खुद पर काबू नहीं कर पाया। बैंक से निकले एक युवक की पॉकेट मारने की कोशिश करने लगा तो लोगों ने पकड़ लिया।
