सरपंच पति को दि’नदहाड़े मारी गो’लियां, एक साल पहले भी हुआ था जा’नलेवा ह’मला

बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा जिले से है जहां बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े सरपंच पति पर जानलेवा हमला करते हुए गोलियां मार दी. घटना घटना उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के पचगछिया चिमनी के पास की है जहां पुरैनी थाना क्षेत्र के नरदह पंचायत के सरपंच पति और अधिवक्ता अफाक आलम को निशाना बनाया गया. अपराधियों की गोली से घायल सरपंच पति को आनन-फानन में उदाकिशुनगंज अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिय गया है.

मधेपुरा में हुई गोलीबारी की घटना के बाद सड़क जाम करते लोग

उन्हें दो गोलियां लगी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरपंच पति अफाक आलम जो पेशे से अधिवक्ता भी हैं हर दिन की भांति शुक्रवार को भी उदाकिशुनगंज अनुमंडल न्यायालय ऑटो से जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनके ऊपर दो गोलियां फायर कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में ऑटो चालक ने उनको उदाकिशुनगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने एसएच-58 पर सुबह 11 बजे से 2 जगहों पर रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. दोपहर दो बजे तक रोड जाम था. इस बीच ग्रामीणों को समझाने आई पुलिस को भी लोगों ने खदेड़ दिया. ग्रामीणों का कहना था कि इस क्षेत्र में लगातार राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है. पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम रही है.

लोग घटनास्थल पर पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम जहां घटनास्थल पर छानबीन के लिए निकली है, वहीं दूसरी टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मालूम हो कि एक साल पहले भी सरपंच पति को कोर्ट जाने के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था. उस समय वह अपनी बाइक पर थे.

उस घटना के बाद से सरपंच प्रतिनिधि ने बाइक के बदले ऑटो से कोर्ट जाना शुरू कर दिए थे लेकिन शुक्रवार की सुबह जब वे ऑटो से जा रहे थे तो उस समय बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. एक गोली पीठ में लगी है और दूसरी गोली उनके पेट में लगी है.

फिलहाल घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है. एसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. सरपंच प्रतिनिधि को गोली मारने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading