महावीरी अखाड़ा की शोभा यात्रा में डर्टी डांस:देवताओं के नगर भ्रमण के दौरान अ’श्लीलता

गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा कीओर से निकाली गई शोभा यात्रा में जमकर अश्लील डांस हुआ। बार-बालाओं ने जय श्रीराम के नारों के बीच जमकर ठुमके लगाए। फिल्मी गानों पर अश्लील डांस किया गया। धार्मिक आयोजन पर अश्लीलता फैलाने का वीडियो सामने आया है। जिसमें ऑर्केस्ट्रा की टॉली पर डांसर्स फूहड़ गानों पर अश्लील डांस करती नजर आईं।

धार्मिक आयोजन में अश्लील डांस को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है।

यह वीडियो मीरगंज से थाना क्षेत्र के मीरगंज शहर का है, जहां महावीरी अखाड़े की ओर से शोभायात्रा निकाली गई थी। जहां डांसर अश्लील गीतों पर जमकर ठुमके लगाती नजर आई। अश्लील डांस का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 150 लोगों के खिलाफ नामजद और 2000 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

सालों से महावीरी अखाड़ा निकालता है जुलूस

महावीरी आखड़े का प्रचलन 18वीं सदी में शुरू हुआ। महावीरी अखाड़ा में हनुमान जी की प्रतिमा के साथ गांव और टोली द्वारा अलग-अलग तिथियों को जुलूस निकाला जाता है और पारंपरिक तरीके से लाठी और डंडे का करतब दिखाने की परंपरा है। हनुमान जी के साथ ही अन्य देवी-देवताओं को नगर भ्रमण कराया जाता है।

हर साल इस धार्मिक मेला का आयोजन कर सामाजिक कुरीतियों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाता है। गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा सावन की पूर्णिमा के दिन जिला मुख्यालय से शुरु होती है और अनंत चतुर्दशी के दिन इसका समापन होता है।

परंपरा पर चढ़ा अश्लीलता का रंग

परंपरा है कि अखाड़ा जुलूस आधी रात को निकाल कर सुबह में समापन कर दिया जाता है। इसके साथ ही पूरे दिन मेला का आयोजन होता है। इसमें सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। लेकिन इस धार्मिक अखाड़ा को आज चंद लोगों के द्वारा मनोरंजन का रूप दे दिया गया है। और बार-बालाओं के साथ अश्लील डांस कराया जा रहा है।

150 नामजद और 2000 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

मामले में मीरगंज थाने छोटन कुमार ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद लोगों ने डीजे बजाकर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन करवाया और अश्लील डांस किया गया। इस मामले में 150 लोगों पर नामजद और 2000 अज्ञात लोगों पर कार्रवाई हुई। इनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.