BPSC ऑफिस के बाहर अभ्यर्थियों का हंगामा:परीक्षा पैटर्न में बदलाव विरोध, एक दिन और एक ही पाली में एग्जाम लेने की मांग

67वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को लेकर छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वो पीटी परीक्षा को दो दिन और दो पाली में कराने एवं परसेंटाइल सिस्टम लागू करने से नाराज हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को पटना BPSC ऑफिस के बाहर अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग यह है कि पीटी परीक्षा पूर्व की तरह एक ही दिन एक ही पाली मे कराने तथा परसेंटाइल लागू नहीं होनी चाहिए।

हंगामा करते छात्र।

“खेल के बीच में नियम नहीं बदले जाते”

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि समस्त अभ्यर्थियों की ये मांग है कि बीपीएससी पीटी परीक्षा सिर्फ एक दिन और एक ही पाली मे आयोजित होनी चाहिए। परसेंटाइल सिस्टम घातक है। इसमे अभ्यर्थियों के वास्तविक अंक पर मूल्यांकन नही होगा बल्कि आभासी अंक पर मूल्यांकन होगा। दो दिन परीक्षा होने से समस्या यह है कि दोनों के प्रश्न पत्र का स्तर अलग-अलग होगा।

छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि अभी तक यूपीएससी या किसी भी राज्य स्तरीय सिविल सेवा की पीटी परीक्षा सिर्फ एक ही पाली मे होती आयी है। खेल के बीच मे नियम नही बदले जाते। एक बार पीटी परीक्षा हो चुकी है लेकिन पेपरलीक के कारण रद्द किया गया। अचानक से नियम बदल नही सकते।

कोई भी नया नियम लागू करने से पहले उसे राज्य कैबिनेट से पारित कराना होता है। परीक्षा की तिथि भी यूपीएससी मुख्य परीक्षा के आसपास रखी गई है। इससे अभ्यर्थियों को काफी परेशानी होगी। बता दें कि पेपर लीक होने की वजह से रद्द हुई बीपीएससी 67वीं पीटी परीक्षा की नई तिथि की घोषणा आयोग ने कर दी है।

अब पीटी की परीक्षा 20 और 22 सितंबर को होगी। इस बार परीक्षा में परसेंटाइल सिस्टम लागू किया गया। साथ ही 2 पालियों में परीक्षा को कराने का निर्णय भी लिया गया। इसको लेकर अभ्यर्थी आज बीपीएससी ऑफिस के बाहर आंदोलन कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading