शिवहर में मुखिया पर फा’यरिंग मामले में आया नया मो’ड़:पुलिस ने फा’यरिंग से किया इं’कार

शिवहर जिले के तरियानी के हिरौता दुम्मा पंचायत के मुखिया पर फायरिंग मामले में नया मोड़ सामने आया हैं। फायरिंग की घटना से पुलिस ने इनकार कर दिया है तो आरोपी युवक की पत्नी और उक्त पंचायत के वार्ड 12की सदस्या गुलाब देवी ने भी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इससे पहले मुखिया पंकज कुमार ने वार्ड सदस्य पति पर आर्म्स लहराने, रंगदारी देने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने फायरिंग से किया इंकार, आरोपी वार्ड सदस्या ने दर्ज कराई प्राथमिकी |  Police denied firing, accused ward member lodged an FIR - Dainik Bhaskar

लेकिन गुरुवार के साम अब वार्ड सदस्या ने भी मुखिया पर गंभीर आरोप लगाया है। वार्ड सदस्या ने बताया की वह अपने पति के साथ बिल जमा करने गई थी। दरअसल, 4.98 लाख की लागत से कब्रिस्तान की घेराबंदी कार्य कराया गया। जहां मुखिया के द्वारा 30प्रतिशत कमीशन मांगे गए।

इनकार करने पर मुखिया के द्वारा उसके पति के साथ गाली गलौज और मारपीट किया गया वही उसके जेब से 5हजार रुपए निकाल लिए गए। जबकि मुखिया पंकज कुमार ने बताया है कि मंगलवार के साम पंचायत भवन में पंचायत सचिव, लेखपाल कार्यपालक, कार्यपालक सहायक आदि के साथ बैठक कर निकल रहे थे।

इसी दौरान शिवनाथ प्रसाद यादव पहुंचते ही कहा कि इतने दिन से मुखिया हो और अभी तक तुमने रंगदारी नहीं दिया है। अगर नहीं दिया तो गोली मार देंगे। बताया कि शिवनाथ प्रसाद यादव का आपराधिक इतिहास रहा है। सेवानिवृत्त शिक्षक से रंगदारी मांगने मामले में हुआ जेल भी जा चुके हैं। इसमें जमानत पर बाहर हैं।

इसके विरुद्ध दुष्कर्म के भी मामले दर्ज है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि दोनों तरफ का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading