मेला देखने गयी ना’बालिग को पांच दोस्तों ने किया अ’गवा फिर एक ने किया रे’प

सुपौल जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है. लड़की के साथ रेप की घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वो मेला देखने जा रही थी. घटना जिले के मरौना थाना क्षेत्र के एक गांव की है. घटना के बाद निर्मली डीएसपी पंकज कुमार ओर मरौना थानाध्यक्ष संतोष निराला ने जांच की और घटनास्थल पर पहुंचे.

बिहार के सुपौल में हुई रेप की घटना के बाद मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस

हालांकि इस घटना का आरोपी फरार बताया जाता है.पीड़िता और उसके परिजनों के आरोप के मुताबिक मरौना थाना क्षेत्र के परिकोंच पंचायत स्थित एक गांव से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आयोजित मेला देखने के लिए 25 अगस्त की रात घर से भतीजे और एक अन्य लड़की के साथ युवती निकली थी.

इसी बीच दो अलग-अलग बाइक पर सवार पांच युवकों ने दोनों लड़की और एक लड़के को घेर लिया. लड़की के भतीजे के साथ बाइक सवार युवकों ने जमकर मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया.उसके बाद दोनों लड़की को सड़क से बाइक पर बैठा लिया और किसी सुनसान जगह अवगवा करके लेकर चला गये.

सुनसान जगह पर एक लड़की के साथ 5 युवकों में शामिल राधे श्याम नामक एक शख्स ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वहसी दरिंदे ने नाबालिग लड़की से यह कहकर जान से मारने की धमकी भी दी कि घटना के बारे में किसी को भूल से भी भनक तक लगने नहीं देना, अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ जाएगा.

इस घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले पर समय रहते संज्ञान नहीं लिया जिसकी वजह से आरोपी अब तक फरार है. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल कराने में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading