नालंदा में अ’वैध सं’बंध के वि’रोध में महिला की ह’त्या:पति का भाभी के साथ था अ’वैध सं’बंध

नालंदा में अवैध संबंध का विरोध करना एक विवाहिता को भारी पड़ गया। ससुराल वालों पर गला दबा विवाहिता की हत्या का आरोप मायके वाले लगा रहे हैं। मामला थरथरी थाना क्षेत्र के बस्ता गांव का है। मृतक रामशंकर चौहान की (32) वर्षीय पत्नी कांति देवी है।

अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी, पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर कर दी हत्या  - Husband Killed Wife With Lover In Nalanda Bihar NODTA – News18 हिंदी

भाभी से था अवैध संबंध

चंडी थाना क्षेत्र के कन्हैयागंज गांव निवासी मृतक का भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी बहनोई रामाशंकर चौहान का अवैध संबंध उसकी भाभी से चल रहा था। इसका अक्सर विरोध उसकी बहन करती थी। बीती रात भी दोनों को एक साथ उसकी बहन ने देख लिया। इसके बाद रामाशंकर चौहान और अन्य ससुराल के लोगों ने गला दबा हत्या कर दी। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। गांव के लोगों ने मायके वालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

16 साल पहले हुई थी शादी

करीब 16 साल पूर्व कांति देवी की शादी रामाशंकर चौहान से हुई थी। जिससे दो बच्चे हैं। घटना के बाद पति घर से फरार हैं। थरथरी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि बीती रात पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था।

इसके बाद पत्नी ने फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की ओर से जो भी आवेदन दिया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading