मुजफ्फरपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुजफ्फरपुर के चक्कर चौक, रसूलपुर जिलानी स्थित बोधि बाश्रम में शनिवार को धूमधाम से श्रद्धा व आस्था के साथ सृष्टि पर्व मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहूति डालकर विश्व कल्याण के लिए कामना की।
गुरु प्रभात कश्यप और गुरु मां बोधि कश्यप के नेतृत्व में शहर के कोने-कोने और दूर-दराज क्षेत्रों से आए हजारों शिष्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन किया।
वहीं गुरु मां बोधि कश्यप ने कहा कि भादो अमावस्या के दिन ही सृष्टि का निर्माण हुआ। इस दिन किसी भी समय किया गया कोई हवन-पूजन व कर्म का तुरंत फल प्राप्त होता है।
इस दिन पूरे ब्राह्मण में चारों तरफ अमृत वर्षा होती है। जो किसी भी मानव के आध्यात्मिक, शारीरिक, मानसिक सभी चेतनाओं को पूर्ण ऊर्जा प्रदान करती है।
मां बोधि कश्यप ने कहा कि इस दिन प्रत्येक मानव को अपने ऊर्जा केंद्र पर अपना ध्यान केंद्रित कर पदमासन पर बैठकर हवन करना चाहिए ताकि हवन की ऊर्जा सभी लोगों के अंदर समाहित हो सके। वहीं गुरु प्रभात कश्यप ने कहा कि 63 प्रकार की लकड़ी एवं 351 प्रकार की हवन सामग्री से आहूति तैयार होता है।
पूरी रात हवन होता है और सुबह सूर्योदय के साथ आरती और पूर्णाहूति होती है। बोधि मां ने कहा कि मानव का पहला कर्त्तव्य है सृष्टि की रक्षा करना।
सृष्ट पर्व के दिन 11 बार अग्नि में आहूति डालने से किसी भी मनुष्य का जाने-अनजाने किये हुए कोई भी गलत कार्य का प्रायश्चित हो जाता है।
साथ में यहां कालसर्प दोष और पितृ दोष का भी निवारण किया जाता है। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर न्यूज के सीईओ प्रकाश कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

