मुजफ्फरपुर से एक सरकारी स्कूल का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला टीचर फू’ट-फू’टकर रो रही है। महिला टीचर ने स्कूल की प्रिंसिपल पर प्र’ताड़ना का आ’रोप लगाया है।
टीचर ने बताया कि उसे स्कूल में प्र’ताड़ित किया जा रहा है, जिससे वह डि’प्रेशन में चल रही है। अगर ऐसा ही रहा तो वह आ’त्मह’त्या कर लेगी। यह वीडियो सकरा प्रखंड के मुराहर लोचनपुर पंचायत के प्राथामिक स्कूल का है।
शिक्षिका सविता कुमारी ने आरोप लगाया कि उन्हें तरह-तरह से प्र’ताड़ित किया जा रहा है। उन्हें बोला जाता है कि आप स्कूल में क्यों आई? यहां टीचर की आवश्यकता नहीं है।
आप कहीं और चले जाएं। जबरन फील्ड में भेजा गया… वे वहां भी गई। बच्चों के अभिभवकों से भी बात किया… ताकि, बच्चे स्कूल में बढ़े। फिर भी परेशान किया जाता है। अगर ऐसे ही प्रताड़ित किया जाएगा तो वह गलत कदम उठा लेंगी।
इधर, सभी आ’रोपों पर स्कूल की प्रिंसिपल सुधा कुमारी ने कहा कि वे किसी को प्र’ताड़ित नहीं करती हैं। उनपर लगाए जा रहे आ’रोप बे’बुनियाद है। शिक्षिका झूठ बोल रही हैं।
