पटना एयरपोर्ट पर महिला के बैग में मिली गो’ली : इंडिगो की फ्लाइट से जाना था दिल्ली, लेकिन उससे पहले स्क्रीनिंग के दौरान CISF ने प’कड़ा

पटना। शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर उस वक्त ह’ड़कम्प मच गया जब एक महिला के बैग से गो’ली मिली। बैग के अंदर एक साथ दो गो’ली रखी हुई थी। महिला अपने बेटे के साथ थी।

पटना एयरपोर्ट की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskarएयरपोर्ट पर सु’रक्षा में तैनात CISF की टीम ने महिला और उसके बेटे को अपनी कस्टडी में ले लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद दोनों को एयरपोर्ट थाना के ह’वाले कर दिया गया। महिला का नाम श्रद्धा झा है। वो समस्तीपुर की रहने वाली है।

श्रद्धा झा को अपने बेटे शैल कश्यप के साथ इंडिगो की फ्लाइट 6E-178 से दिल्ली जाना था। सुरक्षा जांच के दरम्यान बोर्डिंग से पहले उनके रजिस्टर्ड बैग की स्क्रीनिंग हुई। जब बैग स्कैनर मशीन में था, तब उसमें से आवाज आने लगी। शक हाेने पर बैग काे खाेला गया। फिर उसमें से .315 और 12 बोर के दाे जिंदा गोली बरामद हुई। इसके बाद ही श्रद्धा से पूछताछ हाेने लगी।

जिसमें उन्होंने बताया कि गलती से किसी ने बैग में कारतूस रख दिया हाेगा। जिसे मैं चेक नहीं कर पाई। उस वक्त उनके पास गोली का लाइसेंस नहीं था। पूछताछ के बाद CISF ने मां-बेटे काे एयरपोर्ट थाना के हवाले कर दिया। थानेदार विनोद पीटर ने बताया कि उनके परिवार वालों काे बुलाया गया।

उन्होंने बरामद दोनों कारतूस के लाइसेंस दिखा दिए हैं। इसके बाद दोनों काे थाने से जाने दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, मां-बेटे रात 10 बजे की इंडिगो की फ्लाइट 6E 6927 से दिल्ली के लिए रवाना हाे गए। श्रद्धा दिल्ली के ईस्ट कैलाश में C-71/2 में रहती हैं। उनके पति डाक्टर थे। उनका इसी साल अप्रैल में निधन हुआ है। पति के बीमा के क्लेम के लिए श्रद्धा अपने बेटे के साथ समस्तीपुर आई थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading