मुजफ्फरपुर:अंकित पीयूष और तृप्ति का तीज स्पेशल गाना रिलीज,‘करीले तीज के व्रत ऐ भोला’ मचा रहा धमाल

इन दिनों त्योहारों का मौसम है और कोई भी त्योहार बिना गीत-संगीत के हमारे यहाँ संभव ही नहीं है। तीज व्रत को लेकर भोजपुरी मेलोडी के यूट्यूब चैनल से अंकित पीयूष (पियूष राज) और तृप्ति सिन्हा का तीज स्पेशल गाना ‘करीले तीज के व्रत ऐ भोला’ रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को तृप्ति सिन्हा ने अपनी आवाज दी है और वे इस गाने के म्यूजिक वीडियो में अभिनेता अंकित पीयूष के साथ नजर आ रही हैं।

गाने के दृश्य में सभी कलाकार - Dainik Bhaskar

अंकित इस गाने में भी अपनी अदाकारी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते नजर आए हैं। इससे पहले वे कई सावन स्पेशल गाने कर चुके हैं, जिसमें दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार और आशीर्वाद दिया। अंकित आज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के उभरते कलाकार हैं, जो आए दिन कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं।

इसी बीच अब वे तीज से पहले व्रतियों के लिए गाना ‘करिले तीज के व्रत ऐ भोला’ लेकर आयें हैं, जिसे व्रती खूब पसंद कर रही हैं। इस बारे में अंकित ने बताया कि भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज मनाई जाती है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए और सदा सुहागन रहने के लिए हरतालिका तीज व्रत करती हैं।

महिलाएं और अविवाहित कन्याएं भगवान शिव और माता पार्वती से सारा दिन निर्जल रह कर सौभाग्यवती रहने का वरदान प्राप्त करती हैं। हमने अपने इस गाने में इस पर्व के बारे में संगीत के माध्यम से बताने की कोशिश की है। गाना रिलीज होने के साथ धमाल मचा रहा है।

वहीं, गाना ‘करिले तीज के व्रत ऐ भोला’ को लेकर सिंगर तृप्ति सिन्हा उत्साहित नजर आई। कहा तीज जैसे पवन पर्व के लिए मैंने यह गाना गया, इसकी अनुभूति बेहद सुखद और भक्तिमय रही। अब यह गाना रिलीज हों चुका है और इसे आप जरूर देखिए और अपने घरों व जान पहचान वाले लोगों को भी प्रेरित करें।

आपको बता दें कि गाना ‘करिले तीज के व्रत ऐ भोला’ के गीतकार मनीष राज और संगीतकार सावन कुमार हैं। वीडियो डायरेक्टर विजय कुमार, कोरियोग्राफर रवि राज,वीडियो एडिटर सूरज और निर्माता अमित कुमार शर्मा हैं। इसकी शूटिंग मुजफ्फरपुर में हुई है। और सभी कलाकार मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading