बिहार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अगले महीने बिहार दौरा होगा। वो 23-24 सितंबर को पूर्णिया में रैली करेंगे। शाह की रैली के साथ ही बीजेपी मिशन बिहार शुरू करेगी। इसी के तहत यह रैली आयोजित की गई है।
बता दें कि बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह 31 जुलाई को पटना आए थे। वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पटना के ज्ञान भवन पहुंचे थे।



