समस्तीपुर में राजमिस्त्री का म’र्डर:कल से ला’पता था, आज चिमनी के गड्ढे से मिली ला’श

समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के हांसा गांव में सोमवार सुबह एक चिमनी के गड्ढे में राजमिस्त्री शंकरदेव पासवान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शंकरदेव इसी गांव का रहने वाला बताया गया है जो रविवार दोपहर से लापता था। घटना की सूचना मिलते ही वारिसनगर पुलिस शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है

पुलिस ने शव को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। - Dainik Bhaskar

शंकरदेव पासवान के घर वालों का कहना है कि वह रविवार दोपहर करीब 2 बजे घर से निकला था कि वह कुछ देर में लौट आएगा। लेकिन वह रात भर नहीं लौटा। घरवाले आस-पास उसकी खोज कर रहे थे ।उसका मोबाइल भी बंद मिल रहा था।

लेकिन परिवार वालों को कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह चिमनी के गड्ढे की ओर शौच करने गए लोगों ने शंकर का शव पानी में उपलाता हुआ देखकर शोर मचाया। जिसके बाद जुटे लोगों ने शव को बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक के कान और गर्दन के पास काफी मात्रा में रक्त बह रहा था जिससे आशंका जताई जा रही है कि शंकर की हत्या कर उसके शव को पानी में फेंका गया है। वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अभी परिवार वालों ने आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading